ग्राम बोदाछापर और पोटियाडीह के जस गीत झांकी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे. शामिल हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू

नवदुर्गा समिति ग्राम बोदा छापर और पोटिया डीह के तत्वाधान में जस गीत झांकी मय मंडली के द्वारा भव्य प्रस्तुति दोनों समस्त ग्राम वासियों के द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में जस गीत लोकगीत चाहे झांकी प्रतियोगिता हो हर तरह से मनोरंजन के साथ-साथ भगवान के गाथा को भी याद कर नमन करते हैं लगातार गणेश पक्ष से शुरू होकर पितृपक्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर लगातार पुरे धमतरी क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं और मुझे आमंत्रित करते हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ भगवान के गाथा का भी पूरे साज सज्जा के साथ कलाकार साथियों ने जिस तरह से अपने कला दिखा कर लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ हृदय को द्रवित कर दिए निश्चित तौर पर यह ग्राम एक धार्मिक ग्राम होने के साथ-साथ धर्म पर आस्था रखने वाला ग्राम है निश्चित तौर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान करने से गांव में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहती है.
इस कार्यक्रम में बोदा छापर में दिनेश चंद्राकर संरक्षक सनातन धर्म मंदिर समिति देवदास अध्यक्ष विक्रम तिवारी उपाध्यक्ष नवदुर्गा समिति ग्राम बोदा छापर के सभी सदस्य और पोटियाडीह में अध्यक्षता भूषण सोनबेर विशिष्ट अतिथि अंकुर पुरी गोस्वामी कोषाध्यक्ष अजीत साहू डी आर साहू के पी साहू सेवानिवृत शिक्षक रितु साहू उद्घोषक नवीन सिंहा जी नवदुर्गा समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीणों की भारी जन समूह उपस्थित रहे।
