Uncategorized

कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी- डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। अभी गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को वह अपने कैलाशपति नगर किराए के निवास पर पहुंच गई थी। शनिवार की शाम अचानक यह पता चलता है कि सुषमा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तुरंत उनके पिताजी को बुलाया गया दरवाजा खोला गया।चूंकि रात हो चुकी थी इस वजह से लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। रात में रुद्री पुलिस की ड्यूटी वहां पर लगा दी गई थी। रविवार सुबह रक्तदान एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल लाया गया। तुरंत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच यह जानकारी भी मिल रही है कि उसका सुसाइड नोट मिला है। डॉ सुषमा अविवाहित थी और केमिस्ट्री की प्राध्यापक थी। उनके पिता नारायण लाल साहू पूर्व में धमतरी में भू अभिलेख शाखा में नायब तहसीलदार भी रह चुके हैं।इस संबंध में रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि डॉ सुषमा साहू गर्ल्स कॉलेज की प्राध्यापक थी। 13 जून को वह कुशालपुर रायपुर से अपने किराए के निवास कैलाशपति नगर में आई हुई थी। तब से उसे बाहर निकलते कोई नहीं देखा था। कूलर चल रहा था, पड़ोसियों के द्वारा खटखटाना पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया। उनके पिता द्वारा फोन भी लगाया गया फोन रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर उनके पिता ने अपने रिश्तेदार को जब घर भेज दरवाजा खोला तो वह फांसी पर लटकी हुई पाई गई। उनके पिता तुरंत पहुंचे।14 की शाम को शव पंचनामा कर दिया गया था। 15 की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!