Uncategorized

समाज के विकास के लिए शिक्षा और संस्कार महत्वपूर्ण है : रंजना

विधायक ने ग्राम डोमा में लाखों के विभिन्न निर्माण कार्य का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

धमतरी। धीवर, यादव, व निर्मलकर समाज की बहुप्रतीक्षित मांगों पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने निर्माण कार्यों की सौगात देते हुए ग्राम डोमा में धीवर समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, यादव समाज भवन में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, एवं निर्मलकर समाज भवन का लोकार्पण किया गया, इसके साथ साथ नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए भवन, शेड, आहता, किचन शेड आवश्यक नहीं है बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कार महत्वपूर्ण है, हमारे आने वाली युवा पीढ़ी को शिक्षित बनाकर हमारे संस्कार जो सनातन प्राचीन समय से परंपरा के रूप में चली जा रही है उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है, श्रीमती साहू ने सभी समाज वरिष्ठ जनों, सामाजिक पदाधिकारीयों, ग्रामीणों को निर्माण कार्यों की बधाई दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगत यादव, गुल्लू निर्मलकर, गोकरण साहू, सरपंच लक्ष्मीनारायण बंजारे, मोहित साहू, बसंत मिनपाल, राजू मिनपाल, शिक्षक राजेंद्र मीनपाल, मोतीलाल हिरवानी, घासिया राम छपेंद्र, जगेश्वर कोशरिया, भिखू राम धीवर, चिरौंजी लाल हिरवानी, बंसीलाल कोसरिया, राजेंद्र छपेंद्र, हेमलता ओझा, सरजू राम ओझा, गौरी भाई ओझा, संतराम साहू, बल्लू ठाकुर, श्यामलाल साहू, शिवलाल कंवर, कुंज लाल यादव, गुंजन साहू, झलक ध्रुव, कृपाराम निर्मलकर, कोमल यादव उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!