Uncategorized

18 को हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित होगा स्वर्वेद संदेश यात्रा का आध्यात्मिक कार्यक्रम

संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सान्निध्य में संचालित राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का भव्य आयोजन 18 सितंबर को हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड धमतरी में संपन्न होने जा रहा है। यह यात्रा 29 जून को कश्मीर के श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा लहराकर शुभारम्भ हुई थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की आत्मिक चेतना को जाग्रत करने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा अब हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड धमतरी में अपने दिव्य संदेश के साथ उपस्थित है।कार्यक्रम में सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा जय स्वर्वेद कथा और ध्यान-साधना का अभ्यास कराया जाएगा।यह आयोजन आगामी 25 और 26 नवम्बर 2025 को वाराणसी में होने वाले 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त राष्ट्रव्यापी जनजागरण का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसका उद्देश्य है— जन-जन तक आत्मिक चेतना का संदेश पहुँचाना और स्वर्वेद जैसे दिव्य ज्ञानग्रंथ की अमृतधारा से जीवन को अभिसिंचित करना।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं महाप्रसाद की भव्य व्यवस्था की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!