Uncategorized

दीपावली पर कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

कुरुद। दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने नगर सहित पूरे क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में नई उमंग, उत्साह, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आता है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्शों के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी के घर-आंगन खुशियों के दीपों से रोशन हों तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए सभी का सहयोग एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है। आपसी सद्भाव और एकजुटता से ही कुरुद नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकता है।
वहीं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का अवसर है। हमें इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने, गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने तथा समाज में सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से दीपावली मनाने की अपील भी की।
अंत में ज्योति चंद्राकर एवं भानु चंद्राकर ने पुनः कुरुद नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा यह दीपावली हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और नई सफलताओं का उजाला लेकर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!