Uncategorized

हमारे बुजुर्ग-हमारी धरोहर’’ थीम पर जिले में मनाया गया ’दाई-बबा दिवस

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुजुर्गों का सम्मान कर, स्वास्थ्य जांच किया गया

धमतरी 04 जून 2025/ बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के शहरी एवं ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज ’’हमारे बुजुर्ग-हमारी धरोहर’’ थीम पर ’दाई-बबा दिवस’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद, श्रवण जाँच व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व जरुरतमंद को चश्मा एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड उपलब्ध किया गया।
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर इतवारी बाजार धमतरी में आयोजित ’दाई-बबा दिवस’ स्वास्थ्य मेला में बतौर मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा द्वारा बुजुर्गो का सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुजुर्गों का तिलक सत्कार, फूल माला तथा श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर, आंख, कान, अस्थि रोग आदि संबंधित बीमारियों का समुचित इलाज किया गया और उचित दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। उनको स्वस्थ जीवन शैली, उचित खानपान, पोषण संबंधित और उचित व्यायाम नींद के बारे में भी परामर्श दिया गया। उनके परिवार में पारिवारिक संबंध और उनके साथ व्यवहार के बारे में उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. रेहाना कदीर, डॉ. प्रिया कवंर, डॉ. श्रीकांत चंद्राकर, सुश्री अनामिका बिश्वास एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!