Uncategorized

दलबल के साथ पहुंची रेलवे की टीम, खाली कराया जा रहा कब्ज़ा, दुकानों पर चला बुलडोजर

धमतरी। धमतरी-रायपुर बड़ी रेल लाईन निर्माण का कार्य को पूरा करने के पूर्व आज कब्ज़ा खाली कराया गया. कई बार नोटिस के बाद भी कब्जा खाली नहीं होने से आखिरी बार रेल्वे द्वारा नोटिस जारी कर 5 अप्रैल तक कब्जा स्वयं से खाली करने कहा गया था इसके पश्चात आज 6 अप्रैल से रेल्व द्वारा स्वयं कब्जा खाली कराया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि धमतरी रेल्वे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग के किनारे कई मकान, दुकानों को रेल्वे द्वारा कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया गया था । बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में लगभग 70 से अधिक कब्जाधारी है जिनमें 14 मामले कोर्ट में मामला विचारधीन है। आज सुबह रेलवे की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी.तीन तोड़फोड़ वाहन जिसमे एक बुलडोजर और दो जेसीबी के साथ कार्यवाही शुरू की गई. इस दौरान ज्यादातर दुकानदारों द्वारा पहले ही सामान खाली कर लिया गया था वहीं कुछ दुकानदारो द्वारा तत्काल सामान खाली किया गया. रेलवे अधिकारियो ने बताया कि आज और कल दो दिन के भीतर कब्ज़ा पूरी तरह खाली करा लिया जायेगा. कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या मे दुकानदारों और लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. सुरक्षा हेतु विधुत सप्लाई कट किया गया था. कार्यवाही के दौरान रेलवे अधिकारियो के साथ निगम कमिश्नर एसडीएम धमतरी निगम उपायुक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी जिला पुलिस यातायात पुलिस कोटवार राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
ज्ञात हो कि 6 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल व तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा धमतरी रायपुर बड़ी रेल लाईन कार्य का शिलान्यास किया गया था। उक्त कार्य को 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन 2020 में कोरोना काल के चलते कई वर्ष कार्य विलंब हो गया। इससे अब तक ब्राडगेज का काम पूरा नहीं हो पाया है।
बता दे कि बड़ी रेल लाईन योजना के लिए लगभग 554 करोड़ की स्वीकृति मिली थी जिसमें धमतरी से केन्द्री तक लगभग 67 किमी तक लंबी लाईन लाईन बिछाई जाएगी। केन्द्री से अभनपुरु, कुरुद और उससे आगे तक रेल लाईन बिछाई जा चुकी है। अब लगभग 8 किमी ही शेष रेल लाईन धमतरी तक बिछाना रह गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!