कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी राज का वार्षिक सम्मेलन व चुनाव संपन्न

धमतरी। कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरीराज का वार्षिक सम्मेलन रविवार को पटेल सभाभवन आमापारा जालमपुर रोड धमतरी में सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों का सम्मान श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। वार्षिक सम्मेलन में कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी राज के संरक्षक बिशेषर पटेल ने कहा कि आज भी समाज में जाकरूकता की कमी हैं। धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में हैं समाज जनो से निवेदन हैं की आप अपने बच्चो को विशेष ध्यान देकर उन्हें नशे से दूर रखे धार्मिक कार्य, समाज के कार्य में, व्यवसायिक कार्य में उन्हें लगाकर उनका जीवन सवारे उन्हें आत्मनिर्भर बनाय। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राज अध्यक्ष भुनेश्वरी पटेल,उपाध्यक्ष बिमला पटेल, भूषण पटेल उपाध्यक्ष धमतरी राज, भेलवाकुदा परिक्षेत्र के बिसौहा राम पटेल, राजाराम पटेल,हरिश्चंद्र पटेल, मकरदोना परिक्षेत्र के देवनारायण पटेल, देमार परिक्षेत्र के छेदन पटेल गजेंद्र पटेल,धमतरी नगर के नील पटेल, नरेश पटेल,रोशन पटेल ने भी सम्बोधित किया साथ ही डॉ भुवन पटेल,संतोष पटेल, भूषण पटेल, कोमल पटेल, महिला मंडल की राजकुमारी पटेल, उमादेवी पटेल, पदमनी पटेल, नगर अध्यक्ष श्यामा पटेल, मंचासीन रहे। कोसरिया पटेल मरार समाज धमतरी राज के वार्षिक सम्मेलन में नये पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया जिसमे संरक्षक बिशेषर पटेल, अशोक पटेल, भूषण पटेल अध्यक्ष सगुन पटेल, उपाध्यक्ष राजाराम पटेल, सचिव गोपालन पटेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश पटेल अंकेक्षक नील पटेल, प्रवक्ता मिडिया प्रभारी दिलीप पटेल, विधि सलाहकार गेवेन्द्र पटेल, गजेंद्र पटेल, सहसचिव अशोक पटेल, उपकोषाध्यक्ष संतोष पटेल देमार, संगठन सचिव नरेश पटेल, कार्यालय सचिव प्रहलाद पटेल, बनाये गये फिर कोषाध्यक्ष मनीष पटेल के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया गया वार्षिक सम्मेलन में पटेल मरार समाज के सभी समाज जन युवाशक्ति, मातृशक्ति समाज के प्रबुद्धजन का योगदान रहा सभा का संचालन सचिव गोपालन पटेल व प्रवक्ता दिलीप पटेल, ने किया व आभार गेवेन्द्र पटेल ने किया।
