Uncategorized

श्री जैन भागवती दीक्षार्थी लीलम चंद सुराना के दीक्षा समारोह के पूर्व निकाली गई वरघोड़ा, हुआ अभिनंदन समारोह

विधायक ओंकार साहू ने सिहावा चौक स्थानक भवन पहुंच किया दीक्षार्थी श्री सुराना का अभिनंदन

भौतिक सुखो को त्याग कर संयम, तप, साधना व मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे श्री सुराना का समाजजनों ने किया अभिनंदन

धमतरी। धमतरी निवासी लीलम सुराना सुपुत्र नेमीचंद, जनक देवी सुराना मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो रहे है। जल्द ही उनकी भागवती दीक्षा होगी। जिसके बाद वे इस भौतिक दुनिया से मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसके पूर्व आज श्री साधुमार्गी जैन संघ धमतरी द्वारा स्थानक भवन सदर बाजार से प्रात: 9 बजे वरघोड़ा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री सुराना व परिवार सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। जो कि जैन स्थानक भवन सिहावा चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान रास्ते भर जैन समाजजनों द्वारा दीक्षार्थी श्री सुराना का स्वागत सम्मान किया गया। वरघोड़ा स्थानक भवन सिहावा चौक पहुंचने के पश्चात अभिनंदन समारोह हुआ। जिसमें समाजजनों द्वारा दीक्षार्थी श्री सुराना का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई। विधायक ओंकार साहू ने भी सिहावा चौक स्थानक भवन पहुंच दीक्षार्थी श्री सुराना का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि धमतरी निवासी लीलम सुराना की परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म. सा., बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य में गंगा शहर भीनासर (बीकानेर) में 30 अप्रैल अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर जैन भगवती दीक्षा होगी।
वरघोड़ा व अभिनंदन समारोह के दौरान रमन लोढ़ा, रतनचंद सांखला, मदनलाल चौरडिय़ा दीपक बाफना, राजेश सांखला, गौतम कोटडिय़ा, नवीन सांखला, शीतल सांखला, अशोक भंडारी, अनिल बैद, सुरेश पारख, जयंती लुकंड़, आकाश गोलछा, अजय लोढ़ा, कपूर नाहर, भरत नाहर, संजय जैन, हुकुमुचंद जैन, दिनेश लोढ़ा, स्वरुप कोटडिय़ा, महेश कोटडिय़ा ,आशीष मिन्नी, रमेश मिन्नी, विशेष लोढ़ा, वैभव लोढ़ा, डायरेन्द्र गोलछा, आशीष बंगानी, भरत नाहर, विनोद चौरडिय़ा, भीखम नाहर, नरेन्द्र गोलछा, टीकमचंद गोलछा, हरीश गांधी, लक्की जैन, निक्कू कोटडिय़ा, निशांत लुकंड़, अशोक नाहर, प्रियेश बाफना, मनीष सांखलेचा, मनीष पिंचा, संजय गोलछा, कमलेश कोटडिय़ा, रितेश गोलछा, प्रदीप बुरड, तरुण नाहर, सतीश नाहर, आकाश चौरडिय़ा, रिंकल सांखला, भावेश लोढ़ा, पीयूष गांधी, प्रदीप गांधी, नमन सोनी, महेन्द्र सोनी, तेजश सोनी, आदर्श सोनी, मुन्ना पारख, आशीष राखेचा, लोकेश कोटडिया, निलेश कोटडिय़ा, कान्हा गांधी, डॉ पपेश नाहर, पपलेश बेगानी, सचिन सोनी, विजय छाजेड़, भवंरलाल छाजेड़, अशोक गांधी, खेमचंद गोलछा, रमेश गोलछा, रौनक नाहर, सचेत पारख, संकेत गोलछा, रमेश संचेती, गुलाब चोपड़ा, मनीष बाफना, नितीन गोलछा, मदन लाल गोलछा, निश्चल बोहरा, मोती बोहरा, नेमीचंद छाजेड़, फूलचंद लालवानी, उमेश बाफना सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल रहे।
दीक्षा के माध्यम से जन्मों के कर्म कटने वाले है – श्री सुराना

श्री सुराना ने चर्चा के दौरान कहा कि विगत 10 वर्षो से उनकी जैन भगवती दीक्षा लेने की इच्छा थी। आखिरकार परिवार की सहमति के पश्चात वे अब भगवती दीक्षा लेने की ओर अग्रसर है। धमतरी की पावन धरा में आकर अब दीक्षा के माध्यम से उनके जन्मों के कर्म कटने वाले है। हर आत्मा जिस गति व स्थिति को प्राप्त करना चाहती है वह स्थिति प्राप्त करने की ओर वे आगे बढ़ रहे है। सभी उन्हें आशीर्वाद दे कि वे इस मोक्ष मार्ग पर सफलता पूर्वक आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!