जिला स्तरीय एथलेटिक्स नीड जाम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,चयनित खिलाड़ी हैदराबाद मे दिखाएंगे जौहर

धमतरी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स नीड जाम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हो रहा है धमतरी जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रितिका यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय हो रही है जिसमें धमतरी के चारों ब्लॉक धमतरी नगरी मगरलोड कुरूद के स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं धमतरी के सेंट जेवियर स्कूल, मॉडल इंग्लिश स्कूल, डीपीएस स्कूल, शासकीय शंकर दाह हाई स्कूल, शासकीय छाती स्कूल, सेजेस आमदी स्कूल , शासकीय आमदी स्कूल, विद्या कुंज लोहरसिंह स्कूल, मेनो नाइट इंग्लिश स्कूल, महानदी ट्रेनिंग अकादमी नारी, सेजेस नगरी स्कूल, शासकीय सलोनी स्कूल से सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और इसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय नीड जाम मीट हैदराबाद में खेलेंगे इस कार्यक्रम में अतिथि एवं सहयोगी के रूप में रायपुर से जी .एस . बामरा , पूर्व . प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन, परविंदर सिंह ग्रेवाल , पूर्व . जनरल सेक्रेटरी ऑफिसर एसोसिएशन (बीएसपी ), वर्किंग प्रेसिडेंट बी एस पी क्लब,श्री सुदर्शन सिंग , सीनियर एनआईएस एथलेटिक्स कोच , शहीद वीर हनुमान सिंग अवार्डी रविशंकर धनकर , सेक्रेटरी रायपुर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन, दिनेश कुमार टांडी , एथलेटिक्स कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, तुलसी राम साहू , कोच एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, आशीष कुमार जायसवाल , कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल,लक्ष्मण साहू , कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, ए एस कुमार मंडावी , कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी धमतरी नगर निगम के पार्षद एवं एम आई सी मेंबर विजय मोटवानी,पार्षद कोमल सार्वा,चंद्रभागा साहू, एल्डरमैन विजय ठाकुर,अशोक सिन्हा , सीमा चौबे, भागवत यादव ,लक्ष्मण साहू जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती धमतरी, शकीला देवदास डी एस ओ स्कूल शिक्षा विभाग धमतरी , जे पी देव ए एस ओ खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी, कोच टिक्की निर्मलकर जिला सह मंत्री क्रीड़ा भारती धमतरी, पीतांबर नंदेश्वर संचालक मां भारती फिजिकल अकैडमी,व्यायाम शिक्षक ममता ठाकुर , प्रदीप सिन्हा , हेमलाल सिन्हा ,गिरीश गजपाल , संदीप सिन्हा , हरीश भू आर्य , कमलेश साहू ,गोपेश साहू , लोकेश साहू , ताराचंद साहू , धर्मेंद्र साहू ,टोमन साहू ,भानु प्रताप ,विकास ठाकुर , पूजा साहू ,गीता साहू , भूमिका सलाम, कोच राहुल जगत, योगेश साहू, सौरभ पाल, रितेश साहू, प्रिया साहू, हेमल धीवर एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त वालों का धन्यवाद किया और बताया कि हमारा प्रयास बच्चों को उचित प्लेसमेंट और सुविधा देना है जिससे यहां से घर-घर से खिलाड़ी निकले और तैयार होकर एशियन गेम्स ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेले देश और राज्य का नाम रोशन करें यह एक प्रतियोगिता ही नहीं खिलाड़ियों की क्षमता नापना एवं उन्हें प्रेरणा देना है ताकि वह बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें।
