लेखराम साहू को बीरगांव नगर निगम की मिली जिम्मेदारी -कार्यकर्ताओं में उत्साह
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जारी सूची में धमतरी अंचल से जुड़े कांग्रेस नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली है प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली को बीरगांव नगर निगम के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है
कांग्रेसी शीर्ष नेताओं को संगठन और चुनावी तैयारी पर रहेगी नजर
कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्तियों को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी की दृष्टि से अहम माना जा रहा है पर्यवेक्षकों को संबंधित क्षेत्र में पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा चुनावी गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है नगर पंचायत स्तर पर भी अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है
लेखराम साहू को मिली जिम्मेदारी से धमतरी अंचल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं का मानना है कि लेख राम साहू जी को पूर्व में पलारी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार को भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए जो कड़ी मेहनत किए थे निश्चित तौर पर उसकी चुनावी क्षेत्रों में कुशल नेतृत्व जुझारू पन जोशीला भाषण एवं कांग्रेस के जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर लोगों को जागरूक करना कांग्रेस के प्रति जोश भरने की अंदाज को सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता पसंद करते हैं।
निश्चित तौर पर धमतरी जिला के लिए बड़ी ही गौरव की बात है कि हमारे जिले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्री लेख राम साहू जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
