Uncategorized

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर परिसर में हुई अहम बैठक, यातायात प्रहरी सम्मान से सम्मानित हुए शिवा प्रधान

धमतरी। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही जनहानि को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग (आरटीओ), ट्रक यूनियन, ऑटो यूनियन, ई-रिक्शा चालकों सहित संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक में हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हाईवे किनारे स्थित होटल और ढाबा संचालकों को वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थान पर कराने के निर्देशों पर जोर दिया गया। विशेष रूप से रात्रिकालीन समय में ट्रकों को सड़क पर खड़ा नहीं करने की बात कही गई, क्योंकि बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने को देखते हुए अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की आवश्यकता बताई।

यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिवा प्रधान का सम्मान

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को ‘यातायात प्रहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
शिवा प्रधान लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता और एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके सेवा कार्यों को यातायात सुरक्षा और मानवता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों को भी उनके जागरूकता एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है।

थोड़ी-सी सावधानी किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है। प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
बता दे कि स्काउट गाइड की बच्चों को एवं यातायात विभाग के जवानों को भी सम्मानित किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!