Uncategorized

गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत शंकरदाह व गंगरेल मरादेव में भाजपाईयों ने किया जनसंपर्क, लगाया जनचौपाल


धमतरी। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम शंकरदाह एवं गंगरेल मारदेव में जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो महाभियान के अंतर्गत ग्राम, शंकरदाह एवं गंगरेल मरादेव में जनसंपर्क एवं जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की के जिला अध्यक्ष अनीता यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई। साथ ही आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लेकर वर्तमान भाजपा में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया गंगरेल के गांव चलो बस्ती चलो के प्रभारी प्रियंका सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान इसी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से पार्टी सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और प्रदेश में भी सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में दिलीप सेन सत्यप्रभा साहू प्रियंका सिन्हा राजीव सिन्हा अशोक साहू हेमंत साहू विश्राम साहू अर्जुन साहू रामनारायण साहु रूपाली ध्रुव निप्पी सिंह शीला महेश सविता महेश सविता पुनाराम निषाद रेखराज साहू कोमल साहू प्रीतम साहू कृष्ण कुमार साहू कीर्तन साहू निर्मला मेश्राम हीरा नेताम कला यादव चंदु मनोज यादव दिलीप साहू राजकुमार ध्रुव लता मंडावी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!