Uncategorized

संविधान रक्षा रैली में कांग्रेस नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए अवैश हाशमी

संविधान की रक्षा करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है - हाशमी


धमतरी। संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल संविधान रक्षा रैली में धमतरी नगर निगम के जल विभाग के पूर्व अध्यक्ष अवैश हाशमी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के बाद अवैश हाशमी ने कहा कि संविधान की रक्षा करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए, ताकि किसी भी नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो।चुनाव में पारदर्शिता के लिए जरूरी है बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। 2019 में हमारी मांग पर नगर निकाय चुनाव बेलेट पेपर से हुआ था। छत्तीसगढ़ के सभी नगर पालिक निगम में महापौर कांग्रेस के आए थे।पार्षद भी पारदर्शिता के साथ चुने गए कही वोट चोरी की आवाज नहीं उठी थी। हाशमी ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है। आज जरूरत है कि संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!