Uncategorized

विस शीतकालीन सत्र को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट, एसपी के निर्देशन में 24 घंटे संचालित विशेष विधानसभा सेल गठित

विस प्रश्नों के त्वरित एवं तथ्यात्मक जवाब के लिए धमतरी पुलिस की विशेष तैयारी, एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय को सौंपी गई सेल की जिम्मेदारी

12 सदस्यीय विशेष सेल गठित; समय-सीमा और जवाबदेही को लेकर सख्त निर्देश
धमतरी। आगामी छत्तीसगढ़ षष्ठम् विधानसभा के ग्यारहवें (शीतकालीन) सत्र, जो 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा, के दृष्टिगत धमतरी पुलिस द्वारा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार का त्वरित, तथ्यात्मक एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर को सही एवं पूर्ण प्रतिवेदन भेजने के उद्देश्य से जिला पुलिस कार्यालय में तत्काल प्रभाव से 12 सदस्यीय विशेष विधानसभा सेल का गठन किया गया है। यह सेल आगामी सत्र के दौरान 24 घंटे निरंतर कार्यशील रहेगा।
अधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक धमतरी के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (धमतरी) शैलेन्द्र पाण्डेय को विधानसभा सेल का प्रभारी अधिकारी तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) यशकरण दीप ध्रुव को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके अधीन जानकारी संकलन, कंप्यूटर संबंधी कार्य, दस्तावेजों के संधारण एवं आवश्यक पत्राचार के लिए 10 अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। विधानसभा सेल के लिए दूरभाष नंबर 07722-238265 एवं फैक्स नंबर 07722-238390 निर्धारित किए गए हैं। सभी शाखाओं एवं थाना प्रभारियों को समय-सीमा में जानकारी देने के निर्देश दिए गए है। लापरवाही एवं विलंब पर जवाबदेही तय होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!