ग्राम मड़ईभाटा को ‘सामाजिक एकता, सद्भाव एवं समानता युक्त ग्राम’ घोषित किया गया

धमतरी- सर्व समाज समन्वय महासभा, जिला धमतरी द्वारा ग्राम मड़ईभाटा को विशेष ग्राम घोषित करते हुए ‘सामाजिक एकता, सद्भाव एवं समानता युक्त ग्राम’ घोषित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में ग्राम की सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, समानता तथा समाज के सभी समाजो के बीच समन्वय बनाए रखने के विषय पर चर्चा की गई। ग्राम में सामाजिक एकता, छूवा छूत,उच नीच मुक्त की भावना को मजबूत करने तथा जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर ग्राम विकास, सनातन संस्कृति एवं हिन्दू रक्षा की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव कर्मकार ‘वशिष्ठ’, जिला संयोजक दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष पदमनी चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्यामा पटेल, सह कोषाध्यक्ष चमेली देवांगन, धमतरी जिला सह संघचालक जितेंद्र यदु, व्याख्याता (हिंदी) लक्ष्मण यदु, ग्राम पंचायत मड़ईभाटा के सरपंच माननीय चंद्रेश चांद, ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, शिक्षक नालेश कुर्रे, दिनेश कुमार, कमलेश यदु, रामजीवन साहू एवं डॉ. एल. सेन सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस पहल के माध्यम से ग्राम में सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और सामूहिक सहभागिता का उदाहरण बनाने की दिशा में पहल की गई।
उपरोक्त जानकारी सर्व समाज समन्वय महासभा क़े जिला संयोजक दिलीप पटेल द्वारा दिया गया
