Uncategorized

भखारा-भठेली में विकास कार्यों की सौगात लेकर पहुंचेंगे विधायक अजय चंद्राकर

लगभग 5 करोड़ 77 लाख रुपये के भूमिपूजन एवं 98 लाख रुपये से अधिक के लोकार्पण कार्यों से बदलेगी नगर की तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील

भखारा। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर नगर पंचायत भखारा-भठेली में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधायक के आगमन को लेकर नगर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। नगर पंचायत भखारा-भठेली में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान लगभग 577.96 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें एसटीपी निर्माण कार्य हेतु 315.06 लाख रुपये, शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 116.74 लाख रुपये, ऑक्टांगल स्ट्रीट पोल एवं एलईडी लाईट स्थापना कार्य हेतु 73.58 लाख रुपये, मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड निर्माण कार्य हेतु 20.23 लाख रुपये, बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 18.95 लाख रुपये तथा सम्पवेल निर्माण कार्य हेतु 13.16 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा बोर खनन कार्य 7.42 लाख रुपये, शेड निर्माण कार्य 7.44 लाख रुपये, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य 2.81 लाख रुपये, शौचालय निर्माण कार्य 1.74 लाख रुपये तथा चबूतरा निर्माण कार्य 0.83 लाख रुपये की लागत से किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। वहीं लगभग 98.82 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जाएगा। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण कार्य 9.98 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.33 लाख रुपये, मोटर पंप एवं पानी टंकी स्थापना कार्य 2 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण कार्य 54.44 लाख रुपये तथा नाली निर्माण कार्य 26.07 लाख रुपये शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विशेष आकर्षण आधुनिक ई-लाइब्रेरी एवं खेल सुविधाओं से संबंधित कार्य भी रहेंगे। बॉक्स क्रिकेट एवं मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड जैसे निर्माण कार्यों से क्षेत्र के खिलाडिय़ों को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम बिसाहू सिंह गौर उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में 19 मई को आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं नगर पंचायत टीम ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास के इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में भखारा-भठेली को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!