Uncategorized

मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद सियारीनाला में जिला कॉंग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रभारी नरेश जसूजा उपस्थित हुए


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन मे चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओÓ अभियान के तहत सियारीनाला मंडल कांग्रेस कमेटी अंतर्गत (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल) में मंडलस्तरीय जनचौपाल संवाद का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सियारीनाला मंडल कार्यक्रम प्रभारी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नरेश जसुजा, वरिष्ठ नेता करण चंद्राकर, कमलेश मिश्रा, सहित उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज आम जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला हो रहा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरीÓ जैसे षड्यंत्रों के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके प्रति हर नागरिक को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने मताधिकार की रक्षा करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नरसिंह साहू, चंद्रबली कुंजाम, अय्यूब खान, कमल नारायण सिन्हा, रोहित मानिकपुरी, दुर्गेश मरकाम, गंगाराम, आदित्य दुबे, देवेंद्र पटौदी, कृष्ण कुमार कुंजाम, सुगन नेताम जीतू सोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!