Uncategorized

भारत स्काउट एवं गाइड्स स्थानीय संघ धमतरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण


धमतरी। भारत स्काउट एवं गाइड्स स्थानीय संघ धमतरी का निर्वाचन 22 अक्टूबर को संपन्न हुआ था। जिसके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय धमतरी में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सेवा की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड्स चेतन हिंदूजा के मुख्य आतिथ्य, स्थानीय संघ धमतरी के पुनर्निवाचित अध्यक्ष नेतूराम यादव की अध्यक्षता एवं गणेश प्रसाद साहू अध्यक्ष जिला संघ धमतरी, स्थानीय संघ धमतरी के चेयरमेन विजय साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवन लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त हीना भेंसले, जिला सचिव सोहनलाल साहू, जिले के वरिष्ठ स्काउटर भारत लाल साहू, योगेश्वर साहू, हनुमान सिंह वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद पांडे बीआरसी ललित सिन्हा की उपस्थिति में शपथ ग्रहण हुआ। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रार्थना एवं पूजन से हुआ। तत्पश्चात समस्त नवनिर्वाचित पुरुष पदाधिकारी को एएलटी स्काउटर सोहनलाल साहू ने एवं महिला वर्ग के पदाधिकारी को डोलेश्वरी साहू एचडब्लू बी गाइड कैप्टन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष एनआर यादव, चेयरमेन विजय साहू, उपाध्यक्ष गण राहुल नेताम, उमेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र साहू , सत्यम पुरी गोस्वामी, मंजूषा साहू ,परविंदर कौर गिल, सहायक जिला आयुक्त लीलाधर चौधरी श्रीमती नविता तिवारी ग्रुप लीडर प्रतिनिधि मदन मोहन दास एवं नंदकिशोर साहू आजीवन सदस्य प्रतिनिधि देवेंद्र भारद्वाज अमृत साहू एवं साधारण सदस्य प्रतिनिधि रामबगस गंगबेर को शपथ दिलाई। विभिन्न संगठनों में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है किंतु स्काउट आंदोलन से जुडऩे वाले पदाधिकारी एवं सदस्यों को सेवा एवं सहयोग की शपथ दिलाई जाती है यह एक दिलचस्प बात है। इस अवसर वरिष्ठ स्काउटर भारत लाल साहू ने सेवा के पथ पर आगे बढऩे के लिए समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। योगेश्वर साहू ने समस्त पदाधिकारियों को विकासखंड एवं जिले का नाम स्काउटिंग के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति पर लाने हेतु प्रयास करने की बात कही एवं अपनी सुमधुर गीत के माध्यम से देश सेवा हेतु प्रेरित किया। उपाध्यक्ष राहुल नेताम , डॉ. भूपेंद्र साहू, सत्यम पुरी गोस्वामी ,डॉ. मंजूषा साहू, परविंदर कौर गिल ने अपने उद्बोधन में स्काउटिंग से जुडकऱ समाज सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। चेयरमैन विजय साहू ने स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया तो नव निर्वाचित अध्यक्ष नेतू राम यादव ने विकासखंड में स्काउटिंग को विस्तार देने हेतु नवीन कार्य योजना एवं नवाचार पर बल दिया एवं धमतरी विकासखंड को अग्रिम पंक्ति पर खड़ा करने संकल्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने कहा कि हम सब साथ मिलकर स्काउटिंग के क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाएंगे एवं जिले से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी प्रदान की जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि चेतन हिंदूजा ने कहा की हमें एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से स्काउटिंग को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है एवं स्काउटिंग के माध्यम से कुछ ऐसा नवाचार कर करने की बात उन्होंने कही जिससे हम जिले ही नहीं अपितु संपूर्ण देश के लिए मिसाल बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!