टाइगर रिजर्व में लंगूर के अवैध शिकार मामले में उड़ीसा के 7 आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार के मामले में वन विभाग की कार्रवाई, फरार आरोपियों को भी पकड़कर न्यायालय में किया पेश

धमतरी- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वन्यप्राणी संरक्षण को लेकर विभाग की इस कार्रवाई में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि फरार चल रहे अन्य चार आरोपियों को भी रेंजर की टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
वन विभाग के अनुसार, वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत आने वाले गरीबा परिसर के आरक्षित वनखंड, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्यप्राणी बंदर (मादा) के अवैध शिकार की घटना सामने आई थी। मामले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच एवं कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया।
कार्रवाई के दौरान शिकार से संबंधित सामग्री भी जब्त की गई, जिसमें एक कुल्हाड़ी, छह छुरी, एक अन्य सामग्री, चार पीले थैले तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है। मामले में तीन आरोपियों को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। इसके बाद फरार चल रहे अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी थी।
विभाग की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए शेष चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया और 17 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया।गिरफ्तार आरोपियों मे
मुन्ना पिता लालधर संता, 50 वर्ष
बनमाली संता पिता मुकिया संता, 51 वर्ष
सोलनदर पिता रतन संता, 26 वर्ष
लालू संता पिता सुंदरक संता, 54 वर्ष
किशोर उर्फ केशर पिता राजना संता, 34 वर्ष,राजू उर्फ राजू संता पिता संघर संता, 38 वर्ष,केशु उर्फ बांधे संता पिता अरुण संता, 37 वर्ष सभी आरोपी ग्राम कटापानी, ग्राम पंचायत मुंगबेडा, पोस्ट गोना, थाना एवं तहसील रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के निवासी बताए गए हैं।