Uncategorized

बंगाल विजय सहित 3 राज्यों की ऐतिहासिक जीत पर कुरूद में भाजपाइयों ने मनाया जश्न, कारगिल चौक पर हुई आतिशबाज़ी

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा- मोदी-शाह की रणनीति से खुला बंगाल विजय का द्वार


कुरुद। बंगाल विजय सहित 3 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कुरूद द्वारा कारगिल चौक में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया। भाजपा नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां बांटी। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा कि आज़ादी के बाद बंगाल विजय भाजपा अविस्मरणीय पल है। प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन जी, बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने बंगाल विजय अभियान का द्वार खोल दिया। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा की मेहनत से असम में हैट्रिक बनी है। उन्होंने कहा कि पांडुचेरी में भाजपा दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 5 राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की विजय सबके लिए खास और अविस्मरणीय है। जीत की खुशियां मनाने ज्योति चन्द्राकर, रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, मेघा मंडल अध्यक्ष कल्याण राजपूत, नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, थानेश्वर तारक, पार्षद मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, मालकराम साहू, भारत भूषण पंचायन, सुनील चन्द्राकर, भारत साहू, बल्लू चन्द्राकर, दुलार चन्द्राकर, कमलेश चन्द्राकर, कमल शर्मा, विनोद चन्द्राकर, प्रकाश चन्द्राकर, जनपद सदस्य हिमांशु साहू, बादल चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत साहू, ऋषभ सिन्हा, कृष्णा सेन, कमलेश ध्रुव, विकास निषाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!