Uncategorized

पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान कर रचा नया इतिहास – पं. राजेश शर्मा


धमतरी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर समाजसेवी, धर्म प्रेमी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की सशक्त जीत और राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। पंडित शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान कर एक नया इतिहास रचा है। वर्षों से चली आ रही भय, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति को जनता ने नकारते हुए भाजपा को प्रचंड समर्थन दिया है। यह विजय देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐतिहासिक जीत के लिए पश्चिम बंगाल की जनता, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में विकास की नई धारा बहेगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!