Uncategorized

विकास और प्रगति के नये दौर में प्रवेश करेगा बंगाल- नीलेश लुनिया


धमतरी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, सनातन विचारधारा और जनता के विश्वास की जीत है। आज वह ऐतिहासिक क्षण है जब गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का सपना साकार हुआ है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली की धरती पर आज उनके विचारों और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित सरकार बनने जा रही है। यह केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि विचारधारा की विजय है। लूनिया ने कहा कि बंगाल की जनता ने लंबे समय से चले आ रहे अत्याचार, तुष्टिकरण और भय के माहौल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की जीत है जो राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राज्य में विकास, सुरक्षा और सुशासन की राजनीति ही आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!