Uncategorized

जिला जेल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 30 बंदियों की जांच, किया गया औषधि वितरण


धमतरी। संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी धमतरी के मार्गदर्शन में डॉ. अवध पचौरी, (आयुर्वेद चिकित्सक), झरेन्द्र साहू (फार्मासिसस्ट) एवं गौरव सोनी (पंचकर्म सहायक) के द्वारा जिला जेल धमतरी में विगत एक वर्ष से माह में दो बार आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार से रोगों से ग्रस्त बंदियों का उपचार किया जा रहा है। डॉ. अवध पचौरी द्वारा ऋतुओं के अनुसार उनकी दिनचर्या, आहार विशेष के संबंध में समझाया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित कर जेल में परिरूद्ध 30 बंदियों का जांच कर औषधी वितरण किया गया। उक्त शिविर में एन. के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!