Uncategorized

33वें दिन भी पटवारियों का हड़ताल जारी, राजस्व संबधित कार्य बुरी तरह प्रभावित

आय, जाति, निवास, रकबा त्रुटि व गिरदावरी जैसे आवश्यक कार्य ठप

धमतरी। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे राजस्व पटवारी संघ का आंदोलन आज 33वें दिन भी जारी रहा। पटवारियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशान किसान नजर आ रहे है। जिनके गिरदावरी का काम पूरा नहीं होने के अलावा फसल क्षति का आंकलन भी नहीं हो पाया है। मांगों को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का सकारात्मक पहल नजर नहीं आने के कारण आंदोलन के जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि विभागीय पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ द्वारा लम्बे समय से आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं किये जाने के कारण पटवारियों में नाराजगी काफी बढ़ चुकी है और संघ के आह्वान पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इस हड़ताल को एक माह पूरा हो चुका है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर वर्तमान में किसानों पर पड़ रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने को है, लेकिन गिरदावरी का काम पूरा नहीं हो पाया है, रकबा त्रुटी में भी सुधार नहीं हो पा रहा है, वहीं कुछ दिनों पहले असमय बारिश से हुए फसलों के नुकसान का आंकलन भी नहीं हो पाया है। इसके अलावा बच्चों के आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम भी अटक गए है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!