Uncategorized

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोथली मे धान खरीदी का शुभारंभ,मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोथली मे धान खरीदी का शुभारंभ,मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से धमतरी जिले के समस्त 108 धान उपार्जन केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है।इसी क्रम में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोथली, जिला धमतरी क्रमांक-37 में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसानों के हित में संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस शुभ अवसर पर अन्नदाता किसान भाइयों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए सफल, सुचारू एवं समृद्ध धान खरीदी सत्र की हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य दिलीप सेन एवं कृपाराम साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष समिति सोनाराम साहू, नोडल अधिकारी डॉ. के.एल. साहू, समिति प्रबंधक मुकेश साहू, कृषि विस्तार अधिकारी मनोज साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर गणेश साहू, सहायक खिलेश सहित किसान भाई मनमोहन तेलासी, तुलाराम साहू, संतोष साहू, रूपराम साहू, भागवत साहू, खेमराज साहू, खोलेश्वर साहू, कार्तिकराम साहू, सहदेव साहू एवं नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!