Uncategorized

किसानों को सहायता आदान राशि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि प्रति एकड़ 13839 देने के निर्णय का घनाराम साहू ने किया स्वागत

पूर्व बकाया राशि प्रदान करने और धान खरीदी मे अव्यवस्था व विसंगतियों को की रखी मांग

किसान नेता घनाराम साहू ने कहा राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहायता आदान राशि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि प्रति एकड़ 13839 देने का निर्णय हुआ है उनका हम स्वागत करते हैं धन्यवाद करते हैं जो प्रति क्विंटल 659 रुपए 21 क़्विंटल के हिसाब से 13839 होता है जो देने की घोषणा किया गया है इससे पहले सत्ता परिवर्तन के बाद विष्णु देव साय राज्य सरकार द्वारा 2023-24 में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर ही खरीदी कर अंतर की राशि प्रति किसानों को प्रति क्विंटल 917 रुपए की राशि 21 क़्विंटल
के हिसाब से प्रति एकड़ 19257 किसानों को दिया जा चुका है लेकिन इस बार इस कृषक आधान सहायता योजना के अंतर्गत अंतर की राशि को 5418 रुपए प्रति एकड़ कटौती किया जा रहा है. महंगाई जो है चरम सीमा पर है कृषि की मजदूरी दवाई खाद की लागत इस बार दोगुना वृद्धि हुआ है इस आधार पर इस राशि को कटौती नहीं करना चाहिए था यह किसान हित में नहीं है सरकार अपने ही निर्णय से मुकर रही है अतः किसानों को 2023- 24 में जो दिया गया था उसी आधार पर प्रति क्विंटल 917 की दर पर 21 क़्विंटल के हिसाब से 19257 रुपए प्रति एकड़ किसानों को देना चाहिए। साथ ही 2023- 24 में केंद्र सरकार द्धारा समर्थन मूल्य प्रति क़्विंटल
117 रुपए एवं 2025- 26 में 69 रुपए की बढ़ोतरी और 2026-27 में 72 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है जो 258 प्रति क्विंटल होता है उसको जोड़कर प्रति क्विंटल3100 रुपए एवं 258 रुपए को जोड़कर 3358 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर धान खरीदी करना चाहिए एवं पूर्व सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना की बकाया राशि 1700 करोड़ छत्तीसगढ़ के किसानों का बाकी है उसको भी सरकार को देना चाहिए धान खरीदी की तारीख 15 जनवरी तक सीमित है जो इस बार 15 दिन धान खरीदी की तारीख कम कर दी गई है उसको बढ़ाया जाना चाहिए और छत्तीसगढ़ के 5 लाख किसानों का रकबा घटा दिया है किसान परेशान और चिंतित है अपना धान ही नहीं बेच पाएंगे उसको तत्काल सुधार किया जाना चाहिए एवं एक ही दिन में 15 जनवरी तक ऑनलाइन टोकन बुक हो गया है अब जो बचा है ऑफलाइन में ही बेचना बचा है ऑफलाइन में धान बिक्री मे किसानों के साथ भारी धांधली होती है उसको रोका जाना चाहिए साथ ही 15 जनवरी तक ड्यू नहीं कटेगा इस स्थिति में राइस मिलर धान को उठाव नहीं कर पाएंगे और सोसाइटियों में धान जाम होने की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे किसान धान बेच नहीं पाएंगे। अतः तत्काल विसंगति दूर किया जावे।
‌

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!