Uncategorized

जिन घरों में बेटे नहीं सिर्फ बेटियां है उनका सिंधी समाज द्वारा किया जायेगा सम्मान


धमतरी। सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पुज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 29 नवंबर को सिंधु भवन आमापारा सिंधी धर्मशाला में बेटियों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है जहां पर जिस घर में वंश के रूप में बेटियां पैदा होती है बेटे नहीं है ऐसी माता और घर का सम्मान किया जाएगा। जो अपनी बेटियों को बेटों से काम नहीं समझती है एवं बेटियों को लक्ष्मी का रूप मानकर परवरिश करती है कार्यक्रम में मां बेटियों का स्वागत कर प्रवेश कराया जायेगा। फूलों की वर्षा की जाएगी। उक्त आयोजन को लेकर बैठक आहुत की गई जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदू जसवानी एवं समाजसेवी रोमी सावलानी ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे माता-पिता है जो बेटियों को बेटे से ज्यादा मानते हैं ऐसा नहीं है कि वंश को बेटा ही चलता है जिनकी बेटियां हैं वह कई गुना आगे बढ़ चुकी है हमारे समाज में ऐसे माता-पीताओं का सम्मान करना चाहिए। सर्व समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा ने कहा बेटियां से बढ़कर कोई नहीं है जब तक माता-पिता बेटियों का कन्यादान नहीं करेंगे तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। इस अवसर पर सिंधी समाज के उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी अशोक वाधवानी सुनील रेवलानी रोमी सावलानी बंटी वाधवानी अशोक डुम्बानी नरेश शशामनानी अमर पिंजनी अशोक बुधवानी और सिंध शक्ति महिला मंडल के अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी प्रिया पंजवानी शारदा चावला मुस्कान वाधवानी प्रीति पिंजानी सिमरन वाधवानी श्वेता नानकानी रिया सुनेटा दिशा कामरानी जया चावला संगीता वाधवानी दीपा जसवानी किरण ग्वालानी अन्य असवानी पलक सुंदरानी मोना वाधवानी रोमा राहूजा सरला डोडवानी कुमकुम रेवलानी आदि से सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!