Uncategorized

आज “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हुआ रक्षित केंद्र धमतरी में योगा शिविर का आयोजन*

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस" पर निरोग रहने, सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगा* 

 

धमतरी   पुलिस अधीक्षक  * प्रशांत ठाकुर* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन आज रक्षित केंद्र धमतरी मेंडॉ.हीरा महावर एवं उनकी पत्नी श्रीमती जया महावर द्वारा आज 21 जून “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” पर योगा शिविर का आयोजन किया गया था।जिसमें श्रीमती जया महावर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों को योग के अलग अलग आसनों के बारे में बताया गया एवं योग क्रिया का प्रदर्शन कर उनके द्वारा योगा से होने वाले फायदा के बारे में भी बताया गया।शरीर, मन और आत्मा को हर स्तर पर स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व है।इनकी ऐसी कई विधियाँ हैं, जिनका नियमित अभ्यास करके व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ एवं निरोगी बने रह सकता है। जवानों को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के उद्देश्यों को लेकर योग शिविर का आयोजन किया गया था।जिले के सभी थाना चौकी के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा भी अपने अपने थाना चौकी में योगा किया गया। योगा के समापन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर द्वारा डॉ.हीरा महावर एवं उनकी पत्नी श्रीमती जया महावर एवं डॉ.प्रभात गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आज के योग शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,सुश्री नेहा राव पवार, डॉ.हीरा महावर एवं उनकी पत्नी श्रीमती जया महावर,डॉ. प्रभात गुप्ता,रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू,निरी.सत्यकला रामटेके,उनि.संतोष साहू, सउनि.रामावतार राजपूत एवं योगा टीम से श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती तुलेश, श्रीमती श्वेता नाहर, श्रीमती आस्था जैन,  मनीष गोठी,श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती आरती अग्रवाल, श्रीमती मनमीत तलुजा, सौम्या ददलानी सहित रक्षित केंद्र धमतरी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!