Uncategorized
सुआ नृत्य करने टोलियां पहुंच रही घर-घर
दीपवाली पर्व के पूर्व छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से बन रहा माहौल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के संस्कृति का अपना अलग महत्व है। जहां के लोकगीत व लोकनृत्य पर्व से जुड़े होते हैं। इसमें से एक सुआ गीत एवं नृत्य है जो कि दीपावली पर्व के करीब एवं नई फसल आने की खुशी से जुड़ा है। गतदिनों से आसपास के गांवों से युवती व महिलाओं की सुआ नृत्य टोली शहर पहुंचने लगी है। जो दुकानों में दस्तक देकर सुआ नृत्य के माध्यम से लोकसंस्कृति से अवगत करा रहे है। लोकनृत्य करती ये टोलियां आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इसे सुनकर दुकानदार एवं अन्य लोग अपने-अपने इच्छानुसार नगद राशि एवं सामाग्री भेंट कर सुआ नृत्य टोलियों का उत्साहवर्धन कर रहे है। खास बात यह कि आधुनिकता के चकाचौंध के बावजूद सुआ नृत्य की परंपरा आज भी कायम है।
