योग ही जीने का आधार – योग प्रशिक्षक उत्तरा सिंह गौतम
मकई गार्डन से घर-घर तक पहुँची योग सेवा की मिसाल

धमतरी। योग प्रशिक्षक उत्तरा सिंह गौतम ने मकई गार्डन में लगातार तीन वर्षों तक नि:स्वार्थ भाव से योग सेवा प्रदान की है। वर्तमान में भी वे मरीजों के घर जाकर योग के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं। उत्तरा सिंह गौतम का मानना है कि हम स्वयं स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा दें। योग से जुडऩा अर्थात परमात्मा से जुडऩा है। उनके अनुसार योग से मन को शांति मिलती है, शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वे कहती हैं कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति तथा स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कुंजी है। तनावमुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के उद्देश्य से वे निरंतर सेवा कार्य कर रही हैं और सभी से यही संदेश देती हैं।