Uncategorized

मेला छः ग:की पहचान , विरासत को संभालकर आगे बढ़ाना है धर्म -:पं राजेश शर्मा

डोंगा पथरा में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

धमतरी- डोंगा पथरा देवपुर मेला में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग पर रात्रि का लोक परंपराओं पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य की मान्यताओं पर आधारित सुआ गीत, जस गीत, राउत नाचा, बांस गीत, पड़ंकी जैसे पारंपरिक प्रस्तुतियों ने सुबह तक लोगों को बांध कर रखा उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन करके अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत इतनी समृद्ध है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपना विशिष्ट पहचान रखती है और इसे बनाये रखकर आगे बढ़ाना हम सब का नैतिक धर्म आगे उन्होंने मेला के वास्तविक आयोजन को ग्रामीण सभ्यता एवं संस्कृति का पर्याय बताते हुए इस जीवंत बनाए रखने की अपील की वहीं उपस्थित जनों को नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको जोड़ कर रखने का एक सार्थक मध्य होता है सांस्कृतिक आयोजन में मेला एवं मंडई इसकी शालीनता एवं एकता व भाईचारा को बनाए रखें वही उपस्थित जनों को आयोजन समिति के अध्यक्ष दाऊ दिनेश चंद्राकर , यतीश भूषण श्रीवास्तव,धन्नू जांगड़े ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!