Uncategorized

देशसेवा की ओर मजबूत कदम: अर्धसैनिक बलों में चयनित 13 नवयुवकों से एसपी ने की आत्मीय मुलाकात

चयनित जवानों को एसपी सूरज सिंह परिहार ने दी बधाई, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

नशे से दूर रहकर कठोर प्रशिक्षण पूर्ण कर ईमानदारी से राष्ट्रसेवा करने हेतु युवाओं को किया प्रेरित

हाल ही में धमतरी जिला एवं आसपास क्षेत्र के 13 नवयुवकों का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों – असम राइफल, सशस्त्र सीमा बल , सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,में होने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा चयनित युवाओं से आत्मीय मुलाकात की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित जवानों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित परिवारों बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गौरव का विषय है।मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक संदेश पुलिस अधीक्षक महोदय ने चयनित नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने प्रशिक्षण काल में पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं धैर्य बनाए रखें।नशे एवं किसी भी प्रकार की बुरी संगत से पूर्णतः दूर रहकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ़ रखें।देश की सेवा करते समय संविधान, कानून एवं मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें।अपनी कार्यशैली से अपने माता-पिता, जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें।उन्होंने यह भी कहा कि अर्धसैनिक बलों में चयन होना कठोर परिश्रम, आत्मसंयम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है और आने वाले समय में यही युवा अन्य नवयुवकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।चयनित नवयुवकों मे समीर गिरी असम राइफल, मुजगहन (धमतरी)निरंजन सिंह साहू एसएसबी, बागतराई (बालोद)शेखर ध्रुव बीएसएफ, मुजगहन (धमतरी)सोमप्रकाश ध्रुव बीएसएफ,मुजगहन (धमतरी)हिमांचल माला बीएसएफ, पुरुर (बालोद)त्रिलोकीनाथ तारम सीआरपीएफ,भेजा मैदानी (बालोद)उत्तम यादव सीआरपीएफ, शंकरदाह (धमतरी)डेकेश साहू सीआरपीएफ, कलारतराई (धमतरी)टिकेश्वर साहू सीआईएसएफ, कर्माचौक (धमतरी)पंकज बंजारे सीआईएसएफ, हरफतरई (धमतरी),दीपेश साहू सीआईएसएफ, शंकरदाह (धमतरी)राहुल साहू सीआईएसएफ, मुजगहन(धमतरी),खिलेश कुर्रे बीएसएफ, कोडेबोड़ (धमतरी) शामिल है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!