दीपावली पर धमतरी पुलिस के 4 आरक्षक (चालक) को मिली पदोन्नति
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन रायपुर के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2026 के तहत मिली पदोन्नति, एसपी एवं एएसपी ने फित्ती लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन,रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची के अनुसार आज दिनांक 4 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में 4 आरक्षक (चालक) को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पांडेय द्वारा पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर फित्ती लगाकर उन्हें नवीन पद की शुभकामनाएं दी गईं।पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों मे संतोष ठाकुर,संतोष दुबे, छोटे लाल साहू थान सिंह चंद्राकर शामिल है.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी का प्रतीक है। यह बेहतर कार्य, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने के निर्देश दिए।
दीपावली के पावन पर्व पर पदोन्नति की दोहरी खुशी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदोन्नत कर्मचारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक (एम) अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, उप निरीक्षक खेमराज साहू, एटीओ सुल्तान हुसैन, प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।