Uncategorized

सार्थक स्कूल को मिले 2 ग्रीन मैट, बच्चों को मिली सहज और आरामदायक सुविधा

समाजसेवी श्रीमती शशि योगेश गोलछा अपने पुत्र आदित्य गोलछा, पुत्रवधू कृतिका गोलछा एवं पोते-पोतियों अनन्या, शुभी एवं अविराज के साथ सार्थक स्कूल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विशेष बच्चों के साथ आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच स्नेहपूर्ण समय व्यतीत किया।इस अवसर पर श्रीमती गोलछा ने स्कूल को 2 ग्रीन मैट उपहार स्वरूप भेंट किए। सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि पूर्व में उपलब्ध मैट पुराने हो जाने के कारण बच्चों को बैठने, योग, ड्रॉइंग एवं अन्य गतिविधियों में कठिनाई होती थी। नए ग्रीन मैट मिलने से अब बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आरामदायक स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वे बिना किसी असुविधा के गतिविधियों में भाग ले सकेंगे तथा अधिक संख्या में बच्चों को एक साथ शामिल करना भी आसान होगा।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे अविराज ने ‘बच्चे मन के सच्चे’ गीत की मधुर प्रस्तुति दी,श्रीमती शशि गोलछा ने बच्चों को स्नेहपूर्वक प्रेरित करते हुए कहा कि, वे मन लगाकर सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। उन्होंने सरल शब्दों में बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि वे अपने पोते-पोतियों की इच्छा अनुसार यहाँ आई हैं और बच्चों के साथ यह समय बिताकर उन्हें अत्यंत खुशी मिली।
आदित्य गोलछा एवं कृतिका गोलछा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और मेहनत से हर बच्चा अपनी क्षमताओं को निखार सकता है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने एवं निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी, तथा आश्वस्त किया कि वे अपने परिवार के बच्चों के जन्मदिन भी सार्थक के इन विशेष बच्चों के साथ मनाने आएंगे.कार्यक्रम में प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक एवं सुनैना गोड़े उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!