Uncategorized

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बनी प्रदेश में अग्रणी, साय सरकार के खाते में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज

पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ बीथिका विश्वास, कुरुद नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भखारा नपं ज्योति जैन ने उपलब्धि पर दी बधाई


धमतरी। पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं डॉ बीथिका विश्वास, कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर, भखारा नगर पंचायत ज्योति हरख जैन ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। यह प्रदेश की साय सरकार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा नेत्रियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धि कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पिछले माह की तुलना में 6 स्थानों की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।
डॉ बीथिका विश्वास, ज्योति भानू चन्द्राकर, ज्योति हरख जैन ने बताया कि 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर मात्र 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए टीम को बधाई दी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण मातृत्व वंदना योजना में किया जा चुका है। राज्य सरकार 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में भेज चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!