Uncategorized

कुरुद-अभनपुर रेल लाईन में सीआरएस टीम को मिली थी कमियां, सुधार के बाद ट्रेन परिचालन के निर्देश

पूर्व में कुरुद-अभनपुर तक ट्रेन का किया गया था ट्रायल, धमतरी से रायपुर तक ट्रेन परिचालन हेतु त्रीव गति से जारी है कार्य


धमतरी। धमतरी-रायपुर बड़ी रेल लाईन की सुविधा आने वाले कुछ महीनों में लोगो को मिल सकती है। जिसके लिये निर्माण कार्य त्रीव गति से जारी है। कुरुद तक कार्य पूर्ण हो चुका है। कुरुद-अभनपुर तक ट्रेन का ट्रायल भी हो चुका है। लेकिन ट्रेन के परिचालन में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। क्योंकि ट्रायल के दौरान सीआरएस टीम को कुछ खामियां मिली थी।
बता दे कि ट्रायल के दौरान कमिशनर आफ रेल्वे सेफ्टी की टीम ने सर्वे किया था जिसमें कुछ खामियां मिली है। जिसे सुधारने के निर्देश दिये गये थे। और इसके बाद ही ट्रेन का संचालन हो पायेगा। बताया जा रहा है कि कुरुद स्टेशन की ऊंचाई 84 सेमी होना चाहिए जो कि 86 सेमी थी यह प्लेटफार्म की मानक ऊंचाई से ज्यादा है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढऩे उतरने में परेशानी होगी। वहीं कुछ स्थानों पर ट्रैक पर गिट्टी की पैकिंग समान नहीं पाया गया था। जिससे ट्रैक की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। चटौद, सिर्री स्टेशन पर भी खामियां मिली थी यहां यात्री सुविधाओं में कमी पाई गई थी। स्टेशनों में पेयजल, शेड, शौचालय, टिकट काउंटर जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिये गये थे। ताकि ट्रेन के नियमित परिचालन के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
ज्ञात हो कि मार्च से ट्रेन परिचालन की उम्मीद थी, लेकिन मिली खामियां के कारण फिलहाल ट्रेन परिचालन में थोड़ी देरी और हो सकती है। लोगों को बड़ी रेल लाईन सुविधा का बे्रसबी से इंतजार है। इनका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है।
कुरुद से धमतरी तक कार्य प्रगति पर
बता दे कि कुरुद तक कार्य पूरा होने के बाद धमतरी तक ट्रैक बिझाने खंभे गाडऩे आदि का कार्य हो रही है। लगभग 22 किमी क्षेत्र में धमतरीे तक कार्य होना है। धमतरी में स्टेशन में भी कुछ कार्य शेष है जिसे भी पूरा कराया जायेगा। धमतरीवासियों के लिए फिलहाल रायपुर पहुंचने के लिए एक मात्र बस की सुविधा है जहां किराया 100 से 120 रुपये तक होता है। वहीं ट्रेन सुविधा शुरु होने से लोगों को आवागमन का एक सस्ता विकल्प मिल पायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!