मकेश्वर बस्ती में सम्पन्न हुआ विजया दशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन

धमतरी। संघ के इस शताब्दी वर्ष के अवसर पर मकेश्वर बस्ती के स्वयंसेवक पटेल समाज सभाभवन आमापारा में एकत्रित होकर पथ संचलन किया। जो कि महंत घासीदास वार्ड बनिया तालाब होते हुवे मकेश्वर वार्ड, आमापारा वार्ड, सिहावा चौक, मकाई चौक, बालक चौक से होते हुए पुन: पटेल समाज सभाभकान में सम्पन्न हुआ। जिसमें धमतरी नगर के नगर सहसंघचालक महेश शर्मा, मुख्य वक्ता कामता प्रसाद साहू जिला बौद्धिक प्रमुख, कार्यक्रम के अध्यक्षता मुकेश पटेल ( व्याख्याता) उपस्थित थे। कामता प्रसाद साहू ने बताया कि कैसे हिन्दू-एकता का भाव लेकर वर्ष 1925 में महाराष्ट्र के नागपूर में परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के प्रयास से आज संघ एक विराट रूप धर चुका है। विश्व के लगभग 80 देशों में 50 से अधिक संगठन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हैं । यह संगठन आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। साथ ही पांच परिवर्तन के बारे में बताया गया। अध्यक्षता मुकेश पटेल बताया कि कैसे उनके अन्दर संघ के प्रति एक अलग भाव है और संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के इस पथ संचालन को नजदीक से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहसेवा प्रमुख मोहनलाल साहू, जिला सहव्यवस्था प्रमुख योगेन्द्र यादव, धमतरी नगर सहकार्यवाह रविप्रकाशचंद शर्मा, नगर व्यवस्था प्रमुख योगेश साहू, नगर सहसंपर्क प्रमुख राजू सोनकर एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे साथ ही पथ संचालन के तैयारी के लिए बस्ती प्रमुख प्रहलाद पटेल, राजकुमार पटेल, गजानंद मीनपाल, दिलीप पटेल, डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, मानव यादव, विजय शर्मा विगत कई दिन से जुटे हुवे थे। इस अवसर पर बिसेसर पटेल, निर्मल बरडिया, प्रकाशचंद शर्मा, नील पटेल, विजय मोटवानी, दयाराम लहरे, नंदू लोधी, सूरज शर्मा , दौलत वाधवानी, लक्की पटेल, दीपक सिंदूर , शैलेश नेताम, वेदप्रकाश पटेल, अर्जुन सिन्हा, करण ढीमर, पिंटू पटेल, साथ ही बाल स्वयंसेवक उपस्थित थे।
