Uncategorized

लेडीज क्लब द्वारा मनाया गया भव्य करवा चौथ कार्यक्रम


धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा हरदिया साहू समाज भवन में करवा चौथ मनाया गया। सर्वप्रथम क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक संचालिका श्रीमती उषा गुप्ता अध्यक्ष काजल सिंन्हा साधना साहू एवं कोषाध्यक्ष रचना नायडू ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की अखंड सुहाग के इस महापर्व को पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीमती उषा गुप्ता ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। सुषमा नंदा ने वीरा वाली करवा चौथ की कथा सुनाई। करवा चौथ के व्रत का महत्व बताया कि किस प्रकार यह व्रत पति की लंबी आयु एवं सास बहू के रिश्तों की गरिमा को दर्शाता है लेडिस क्लब द्वारा सभी सुहागिनों को मनोहार दी गई। कार्यक्रम में सर्व समाज ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी। मंच संचालन डॉक्टर भारती राव के द्वारा किया गया। इस दौरान रेनू खनूजा, श्रद्धा कश्यप, देविका साहू, तनुजा सेन, शुभ्रा गौर, संतोष लखोटिया, आशा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, नीता अजमानी, माधवी शर्मा, संगीता साहू, अनीता साहू, प्रेम चौधरी, मंजू सेन, वीणा नायडू, आरती कौशिक, प्रतिमा दीवान, बलजीत आनंद, लीला शर्मा, चंद शर्मा, हरजीत अजमानी, शारदा साहू, नीता रणसिंह, आशा गुप्ता माधवी शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!