नगर पंचायत बड़ीकरेली के 15 वार्डों का आरक्षण निर्धारित:लॉटरी पद्धति से संपन्न हुई आरक्षण की प्रक्रिया

धमतरी-छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 29-क के प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत बड़ीकरेली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न हुई।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से लॉटरी पद्धति के माध्यम से वार्डों का आरक्षण किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया के उपरांत नगर पंचायत बड़ीकरेली के कुल 15 वार्डों की स्थिति निम्नानुसार निर्धारित की गई है.1 रानी दुर्गावती वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)2. रानी लक्ष्मीबाई वार्ड – अनारक्षित,3. पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड – अनारक्षित,4. शहीद भगत सिंह वार्ड – अनारक्षित,5. चंद्रशेखर वार्ड – अनारक्षित (महिला),6. सुभाष चंद्र बोस वार्ड – अनारक्षित,7. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला),8. पंडित नारायण राव मेघावाले वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त),9. महात्मा गांधी वार्ड – अनारक्षित (महिला),10. अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड – अनारक्षित (महिला),11. शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला),12. पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त),13. स्वामी विवेकानंद वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त),14. गुरु घासीदास वार्ड – अनुसूचित जाति (मुक्त),15. डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड – अनारक्षित है.आरक्षण की यह कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराई गई। इससे नगर पंचायत बड़ीकरेली के आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति निर्धारित हो गई है।
