कृषि को लाभकारी और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने उठाया बड़ा कदम – चेतन हिन्दूजा

धमतरी। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा ने कहा कि कृषक उन्नत योजना को कृषि को लाभकारी और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताते है भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेती-किसानी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार का उद्देश्य केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित आर्थिक लाभ दिलाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक की आदान सहायता का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेती में मौसम, भूमि की उर्वरता, सिंचाई और अन्य परिस्थितियों के कारण हर किसान का उत्पादन एक समान नहीं होता। ऐसे में वास्तविक धान विक्रय और सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि देने की व्यवस्था किसानों के साथ न्याय करने वाली पहल है। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें निर्धारित मात्रा में धान बेचने के लिए किसी तरह की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मजबूरी नहीं रहेगी। श्री हिंदूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत का बोझ कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कृषक उन्नति योजना इसी व्यापक सोच का हिस्सा है। यह निर्णय बताता है कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को समझते हुए परिस्थितियों के अनुरूप नीतिगत बदलाव करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आर्थिक मजबूती ही प्रदेश के विकास की असली आधारशिला है।
