Uncategorized

निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनायें


धमतरी। निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने क्षेत्र सहित जिले के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में नई रोशनी, नई उमंग और नई खुशियां लेकर आए। अखिलेश सोनकर ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इस पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि हो। हर परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौ माता और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!