Uncategorized

गौरा गौरी की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा, श्रद्धालुओं के साथ लिया भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद

टिकरापारा-जोधापुर वार्ड में पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा, महापौर ने दी पर्व की शुभकामनाएं


धमतरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रतीक पावन पर्व गौरा गौरी के अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा टिकरापारा-जोधापुर वार्ड में आयोजित भव्य गौरा गौरी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता कर धार्मिक उत्साह और उमंग के इस पर्व की खुशियां साझा कीं। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक रीति-रिवाजों और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। महापौर श्री रोहरा ने भगवान शिव एवं माता गौरी की पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने कहा कि गौरा गौरी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!