धूमधाम से मनाया गया गणेश विसर्जन एवं झाकी महोत्सव , विधायक ओंकार साहू हुए शामिल

धमतरी में श्री राम हिन्दू संगठन द्वारा घड़ी चौक, धमतरी में भव्य गणेश विसर्जन एवं झांकी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू, पूर्व छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।विधायक ओंकार साहू ने भगवान श्री गणेश की झांकियों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि गणेश विसर्जन और झांकी महोत्सव हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला पर्व है। भगवान श्री गणेश से हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ।उन्होंने आगे कहा गणेश उत्सव हमारे बच्चों और युवाओं को परंपराओं से जोड़ने का एक माध्यम भी है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मक सोच का वातावरण बनता है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को हम इस समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराएँ और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करें.पूर्व छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गणेशोत्सव हमें सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। इस महोत्सव में शामिल होकर जो ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है, वह पूरे समाज को प्रेरित करती है।वहीं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि धमतरी नगर की झांकियाँ अपनी भव्यता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जानी जाती हैं। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से हमारी सांस्कृतिक परंपराएँ और अधिक सशक्त होती हैं।महोत्सव के दौरान नगर निगम धमतरी के उप नेता प्रतिपक्ष विशु दिवंगन , श्रीराम हिंदू संगठन के अध्यक्ष प्रतीक सोनी , पार्षद उमा भागी ध्रुव , प्रवीण ( मोनू ) साहू , आशुतोष खरे , अभिषेक साहू , सूरज सोनी , लक्ष्मण साहू ,नरेन्द्र देवांगन , नवीन साहू , सोनू साहू ,संजू यादव साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन का लाभ उठाया। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं श्री राम हिन्दू संगठन द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की.
