Uncategorized
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं संगठन प्रभारी हनी बग्गा से की मुलाकात

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी हनी बग्गा से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी आंदोलनों और छात्र-युवा हितों को लेकर गहन चर्चा हुई। एनएसयूआई की राष्ट्रीय नेतृत्व टीम ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मज़बूत करने के लिए रणनीति साझा की और कार्यकर्ताओं के निरंतर संघर्ष की सराहना की।जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर दिशा और ऊर्जा मिली है। आने वाले समय में धमतरी समेत पूरे छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र-युवा हितों की लड़ाई और अधिक तेज़ी से लड़ी जाएगी।

