Uncategorized

4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ विक्रेता गिरफ्तार,प्रयुक्त मो.सा, मोबाइल,नगदी सहित 2.30 लाख रूपये की संपत्ति जप्त

सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड धमतरी के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करने की फिराक में है।जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।कार्यवाही के दौरान संदेही मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू 40 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पीछे रायपुर,हाल पता सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000 रूपये से अधिक आंकी गई है।इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 10,000 रूपये,नगदी रकम 20,000 रूपये एवं एक नग मोटर साइकिल कीमती 1,10,000 रूपये अन्य सामग्री भी बरामद की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,30,000 है।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 21(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-फरोख्त एवं इसके स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना की जा रही है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!