नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर की उज्ज्वल भविष्य की कामना
शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

भखारा- शासकीय माध्यमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने सहभागिता करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहत्तर साहू ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सभापति अंजू दीनानाथ साहू, पार्षद मेघनाथ साहू, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक – उषा साहू,शिक्षकगण मोहित कुमार साहू, रूद्रप्रकाश पुरी गोस्वामी,मिकेश साहू, अमजद खान, मोहित साहू, बिरेन्द कोसरे, श्रीमती भगवती साई, सुरेखा कँवर,केंवरा निर्मलकर, दिनेश्वरी निर्मलकर शकुन कँवर आदि उपस्थित रहे। उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
