Uncategorized

भठेली स्वागत द्वार के पास बड़े नाले की वर्षों बाद सफाई शुरू, निकासी व्यवस्था होगी बेहतर

भखारा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भठेली स्वागत द्वार के पास स्थित बड़े नाले की वर्षों बाद व्यापक सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। सफाई अभियान के तहत नाले में उगी झाड़ियां, बेशर्म पौधे तथा जमा मलवा निकालकर व्यवस्थित रूप से डंप किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद बढ़ गई है और स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता का माहौल है।
नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को रोकना तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। लंबे समय से नाले की सफाई की मांग की जा रही थी, जिस पर अब अमल होने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।
सफाई कार्य के दौरान विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पावरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू,बिंझवार साहू,भगत साहू, रुमूल साहू, कृपाल साहू, छबिलाल निर्मलकर पार्षद, मेघनाथ साहू पार्षद, बस्ती पंचायत नेकराम बंधु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सफाई कार्य का निरीक्षण कर इसे नगर हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।स्थानीय नागरिकों ने वर्षों बाद बड़े नाले की सफाई कराए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!