Uncategorized

भठेली में पारंपरिक मड़ई हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक नाचा ने बढ़ाई रौनक


भखारा।नगर पंचायत भखारा भठेली के भठेली में प्रतिवर्षानुसार जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाला पारंपरिक मड़ई इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह मेला परिवारजनों एवं रिश्तेदारों के आपसी मिलन का प्रमुख अवसर बना, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए मेहमानों की उपस्थिति रही।
मेले में सैकड़ों दुकानों ने अपनी रौनक बिखेरी। मिठाई, नमकीन, साग-सब्जी, घरेलू उपयोग की सामग्री के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे। मनोरंजन के लिए झूले और खेल सामग्री आकर्षण का केंद्र रहे। नगरवासियों और अतिथियों ने जमकर खरीदारी की।
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक “नाचा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
मेले के अवसर पर सांध्यकालीन कार्यक्रम के रूप में नगर पंचायत स्तरीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन रहीं। विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षदगण छबिलाल साहू, हितेंद्र साहू, डुमेंद्र गैंगबेर, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू, जितेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष विनोद साहू, रामगोपाल देवांगन, गौतमी पटेल, चांदनी साहू, साहू समाज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू,भरत नाहर, पुष्पलता देवांगन सहित भठेली एवं बस्ती पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यगण शामिल रहे।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!