Uncategorized

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर धमतरी नगर निगम ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

कुष्ठ निवारण दिवस पर महापौर रामू रोहरा का मानवता और सेवा का संदेश

धमतरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 30 जनवरी को धमतरी नगर पालिक निगम के तत्वाधान में गांधी आश्रम, रानी बगीचा धमतरी में प्रतिवर्षानुसार कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील प्रशासन की स्पष्ट झलक भी पेश करता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति नगर पालिक निगम धमतरी श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी सदस्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति श्री निलेश लुनिया, लेडिस क्लब धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती काजल सिन्हा, रोटरी एवं इनरव्हील क्लब से रामकृष्ण साहू तथा गहोई वैश्य महिला समाज धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अनिता खरया श्रीमति अनिता अग्रवाल विभा चंद्राकर हिमानी साहू नम्रता पवार आशा लोधी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।महापौर रामू रोहरा ने अपने सशक्त उद्बोधन में कहा कि
महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि समाज का अंतिम व्यक्ति ही असली प्राथमिकता है। कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं, बल्कि पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। सही जानकारी, समय पर इलाज और सकारात्मक सोच से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। नगर निगम धमतरी हर उस प्रयास के साथ खड़ा है, जो मानव गरिमा और सामाजिक समानता को मजबूत करता है।उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि नगर निगम केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता, संवेदना और सेवा भावना को मजबूत करना भी उसकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं महिला क्लबों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन किट का वितरण किया गया, जिससे गांधीजी के सेवा और करुणा के आदर्शों को साकार किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!